मनोरंजन
दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारी
Gulabi Jagat
8 Sept 2024 1:09 PM IST

x
Mumbai मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहRanveer Singh के फैंस लंबे समय से स्टार के आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को दीपिका को डिलीवरी से पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें नन्हे मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणेश चतुर्थी के अगले दिन एक बच्ची के माता-पिता बने। रणवीर और दीपिका का परिवार भी अस्पताल में मौजूद है। इस खास पल से पहले दोनों अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे। तभी से फैंस कपल के बच्चे की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ 6 सितंबर को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थी । दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस जिंदगी बदलने वाले पल की तैयारियां शुरू कर दीं। दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे।
Tagsदीपिका पादुकोणबेटीजन्मRanveer Singhदीपिका पादुकोण बानी माँदीपिका पादुकोण की बेटीRanveer Singh बने पापाDeepika PadukonedaughterbirthDeepika Padukone becomes motherDeepika Padukone's daughterRanveer Singh becomes fatherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





