
x
Darsheel Safari: आमिर खान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं। इन्हीं में से एक है 2007 में रिलीज हुई 'तारे जमीन पर'। इस फिल्म में एक बाल कलाकार भी नजर आया था, जिसकी मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था। यह बाल कलाकार दर्शील सफारी Darsheel Safari हैं, जिन्होंने फिल्म 'तारे जमीन पर' में 'ईशान अवस्थी' का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने किरदार से सभी दर्शकों को प्रभावित किया था। उन्होंने फिल्म में डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक स्कूली बच्चे की भूमिका निभाई थी, जिसे उसके माता-पिता बोर्डिंग स्कूल भेज देते हैं। आज दर्शील सफारीDarsheel Safari का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
दर्शील सफारी Darsheel Safari से जुड़ी खास बातें
दर्शील सफारीDarsheel Safari आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 मार्च 1997 को हुआ था। जब दर्शील सफारी Darsheel Safari ने तारे जमीन पर की थी, तब उनकी उम्र 9 साल थी। उन्होंने फिल्म में डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे ईशान अवस्थी का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि दर्शील को इस रोल के लिए 100 से ज्यादा बच्चों के ऑडिशन के बाद चुना गया था। तारे ज़मीन पर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के बाद भी दर्शील के करियर को कुछ खास पहचान नहीं मिली।
जब बच्चे उनके दांतों को लेकर उन्हें चिढ़ाते थे
दर्शील Darsheel ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनकी हाइट और दांतों को लेकर उनका मजाक उड़ाया गया था। कहा जाता था कि उनके दांत 1 किलोमीटर तक बाहर निकले हुए थे। लेकिन, फिर इन्हीं दांतों ने उन्हें एक फिल्म दिलवाई और इस फिल्म से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। दर्शील ने बताया था कि वह बहुत ही सेंसिटिव बच्चे थे, उन्हें बहुत जल्दी बुरा लगता था। लेकिन, तारे ज़मीन पर में काम करने के बाद उनमें काफी बदलाव आया। तारे ज़मीन पर के बाद दर्शील ने एक-दो फिल्में कीं, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। 2012 में दर्शील 'झलक दिखला जा' में नजर आए, जिसमें अवनीत कौर उनकी जोड़ीदार थीं। इसके बाद दर्शील ने पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला किया। 2016 में दर्शील 'ये है आशिकी' में भी नजर आए। फिर 2023 में दर्शील सफारी Darsheel Safari फिल्म 'हुकुश-बकुश' में नजर आए, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। इसमें उनके साथ रामायण फेम एक्टर अरुण गोविल भी नजर आए थे। दर्शील अब अपना पूरा फोकस एक्टिंग पर लगाना चाहते हैं। फिलहाल दर्शील किसी अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। चर्चा है कि वह जल्द ही किसी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी नजर आएंगी।
TagsDarsheel Safari18 सालोंतारे ज़मीनईशानक्यूटकूल डूडDarsheel Safari18 yearsTaare ZameenIshaancutecool dudeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





