मनोरंजन

बलात्कार के दो मामलों में डैनी मास्टर्सन दोषी करार, हो सकती है आजीवन कारावास की सजा

Rounak Dey
1 Jun 2023 6:15 PM GMT
बलात्कार के दो मामलों में डैनी मास्टर्सन दोषी करार, हो सकती है आजीवन कारावास की सजा
x
आजीवन कारावास की सजा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'दैट 70 शो' के अभिनेता डैनी मास्टर्सन पर साल 2020 में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2001 और 2003 के बीच ये कथित घटनाएं हुई थीं। जहां पिछले दो साल से इसकी जांच चल रही थी, वहीं अब अभिनेता डैनी मास्टर्सन को बुधवार को अपने हॉलीवुड हिल्स घर में दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया पाया गया।

बीते दिन लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में ज्यूरी ने अभिनेता डैनी मास्टर्सन को बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने उन्हें साल 2003 दो महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार का दोषी पाया। मास्टर्सन को जेल भेज दिया गया है और उन्हें 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इस केस की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। जहां अदालत ने उन्हें बलात्कार के दो मामलों के लिए दोषी ठहराया, वहीं कोर्ट मास्टर्सन पर बलात्कार के तीसरे आरोप में फैसले पर नहीं पहुंच सके। 12 सदस्यों वाली ज्यूरी सात दिनों तक विचार-विमर्श करने के बाद इस फैसले पर पहुंची।

आपको बता दें, डैनी मास्टर्सन पर पहला आरोप उन पर 2001 में एक 23 साल की महिला ने लगाया था। दूसरा आरोप अप्रैल 2003 में 28 वर्षीय महिला ने लगाया और तीसरा मामला कथित तौर पर अक्टूबर और दिसंबर 2003 के बीच हुआ जब डैनी ने 23 वर्षीय महिला को अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

डैनी मास्टर्सन को 1998 से 2006 की टेलीविजन कॉमेडी सीरीज 'दैट 70 शो' से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन अभिनेता पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उन्हें नेटफिल्क्स के कार्यक्रम 'द रैंच' से निकाल दिया गया था। अभिनेता ने बलात्कार के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था, लेकिन सबूतों के चलते अदालत ने उन्हें दोषी पाया। अब अगली सुनवाई में उन्हें सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट डैनी को 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है।

Next Story