
x
Entertainment मनोरंजन : ‘सीआईडी’ सीरियल की फैन फॉलोइंग बहुत है। इस सीरियल के किरदारों से दर्शक बहुत कनेक्टेड हैं। छह साल के गैप के बाद ‘सीआईडी 2’ की वापसी हुई। हाल ही में इस सीरियल में श्रद्धा मुसाले की डॉक्टर तारिका के किरदार में वापसी हुई, यह देखकर फैंन इमोशनल हो गए।
सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए। शो के मेकर्स से एक खास गुजारिश भी फैंस कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर तारिका (श्रद्धा मुसाले) की एंट्री होती है। इसके बाद इंस्पेक्टर अभिजीत ( आदित्य श्रीवास्तव) तारिका से पूछते हैं कि वह इतने सालों से क्यों नाराज हैं? और सीआईडी छोड़ने का फैसला क्यों सुनाया? इस पर तारिका कहती हैं, ‘तुमने कभी कुछ समझने की कोशिश नहीं की, अभिजीत।
’ यह वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए। दरअसल, सीआईडी शाे में पहले तारिका और अभिजीत के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री दिखाई जाती थी। एक तरह से इनके बीच लव स्टोरी का एंगल था। जो कभी अंजाम तक नहीं पहुंचा। अब फैंस की ख्वाहिश है कि अभिजीत और तारिका की लव स्टोरी को पूरा कर दिया जाए। एक यूजर लिखता है, ‘अब आएगा मजा, जब मिलेंगे तारिका और अभिजीत।’
एक यूजर ने तारिका और अभिजीत का नाम लेते हुए हार्ट इमाेजी बनाया है। कई यूजर जानने चाहते हैं कि तारिका और अभिजीत के बीच दूरी क्यों आ गई। कुछ वक्त पहले ‘सीआईडी 2’ में एसीपी प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म कर दिया गया था, उनके किरदार की मौत को दिखाया गया। इस पर ऑडियंस, फैंस ने शो को बहुत ट्रोल किया। मजबूरी में शो में इस किरदार की फिर से वापसी करनी पड़ी। इस शो में दयानंद शेट्टी भी इंस्पेक्टर दया का अहम किरदार निभाते हैं। यह शो मीम्स की दुनिया में भी खूब मशहूर है।
Tagsडॉक्टर तारिकाफैंसप्यारउत्साहCID 2doctor tarikafansloveexcitementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





