
x
Chhavaa छावा: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल Vicky Kaushal की फिल्म छावा Chhavaa ने पहले हफ्ते में ही भारतीय बाजार में 219 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म छावा में विक्की कौशलVicky Kaushal , रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna और अक्षय खन्ना की शानदार एक्टिंग को देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं. इस फिल्म में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा Chhavaa के निर्माता दिनेश विजन हैं|
यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी तारीफ मिल रही है. फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी. सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म छावा ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. फिल्म छावा Chhavaa ने दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवें दिन 25.25 करोड़, छठे दिन 32 करोड़ और सातवें दिन 22 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 219.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
TagsChhavaaविक्की कौशलछावासुपरहिटVicky KaushalSuperhitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





