मनोरंजन

Chhava: छावा, मेरे हसबैंड की बीवी' समेत इन फिल्मों ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

Sarita
26 Feb 2025 8:21 AM IST
Chhava: छावा, मेरे हसबैंड की बीवी समेत इन फिल्मों ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा
x
Chhava: वीकडेज में फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ टिके रहना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसा ही कुछ फरवरी के आखिरी हफ्ते के दौरान हो रहा है। इस हफ्ते भी कई फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फरवरी में छावा Chhavaही ऐसी फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडेज में इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मेरे हसबैंड की बीवी का हाल तो पहले हफ्ते में ही बेहाल हो चुका है। बीते दिन यानी मंगलवार को फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, चलिए जानते हैं|
छावाChhava
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है और इस दौरान भी यह रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी लगाई की थी, लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन गिरावट दिखी। अपने 12वें दिन यानी मंगलवार को 'छावा' ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, सोमवार के आंकड़ों के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब 'छावा' Chhavaकी कुल कमाई 362.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।
मेरे हसबैंड की बीवीMere Husband Ki Biwi
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' Mere Husband Ki Biwi 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का मगंलवार को सिनेमाघरों में पांचवां दिन था। पहले हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 50 लाख रुपये की कमाई की, जबकि सोमवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 5.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Next Story