
x
Chhaava VS Pushpa 2: विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म छावा Chhaava बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' Pushpa 2को पछाड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे। विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म छावा Chhaava रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वीकडेज पर फिल्म की कमाई थोड़ी कम आ रही है, लेकिन फिर वीकेंड पर अच्छी कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंगलवार को करीब 6 करोड़ का बिजनेस किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के कलेक्शन में महाराष्ट्र का बड़ा योगदान रहा है। यह फिल्म अब मुंबई में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2Pushpa 2 द रूल के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
क्या छावा Chhaava पुष्पा 2 Pushpa 2 को पछाड़ सकती है?
विक्की कौशल की फिल्म छावा Chhaava महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे ज्यादा कमाई करती नजर आ रही है। यह फिल्म राज्य में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभर रही है। मुंबई में 16वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 222 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2Pushpa 2 द रूल से थोड़ा पीछे है। विक्की कौशल की फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है उसे देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही मुंबई में पुष्पा 2 Pushpa 2का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बता दें, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 Pushpa 2 मुंबई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
फिल्म ने करीब 275 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में छावाChhaava 222 करोड़ पर पहुंच गई है, उसे पुष्पा 2 Pushpa 2 को पछाड़ने के लिए सिर्फ 50 करोड़ की जरूरत है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा अच्छी कमाई कर रही है और ऐसा ईद 2025 तक देखने को मिल सकता है क्योंकि ईद में सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज होने के बाद छावा के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा Chhaava ने अब तक करीब 486 करोड़ की कमाई कर ली है।
TagsChhaava VS Pushpa 2विक्कीछावाअल्लू अर्जुनपुष्पा 2पछाड़ेगीChhaava VS Pushpa 2VickyChhaavaAllu ArjunPushpa 2will beatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





