मनोरंजन

Chhaava Day 9: शनिवार को 'छावा' ने दहाड़कर तोड़ दिए पिछले 5 दिनों के रिकॉर्ड

Sarita
23 Feb 2025 8:57 AM IST
Chhaava Day 9: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा'Chhaava की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी. 'छावा' Chhaava ने रिलीज के बाद हर दिन बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. 'छावा' Chhaava साल 2025 की पहली फिल्म है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है|
'छावा' Chhaava को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. ऐसे में अब 'छावा' Chhaava के शनिवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि आने वाली फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना काफी मुश्किल होगा. 'छावा' Chhaava में सिर्फ विक्की ही नहीं बल्कि मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से मूवी में जान डाल दी है।
मूवी में विक्की की एक्टिंग ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में अब 'चावा' का शनिवार का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने 9वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 287.75 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'छावा' का कलेक्शन

डे 1- 31 करोड़

डे 2- 37 करोड़

डे 3- 48.5 करोड़

डे 4- 24 करोड़

डे 5- 25.25 करोड़

डे 6- 32 करोड़

डे 7- 21.5 करोड़

डे 8- 23 करोड़

डे 9-45 करोड़(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 287.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

Next Story