
x
Chhava Day 14: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' Chhava अब पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. ये फिल्म थमने का नाम ही नहीं ले रही है. 'छावा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. मूवी में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'छावा' की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 'छावा' Chhava साल 2025 की पहली फिल्म है, जो 400 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है. 'छावा' Chhava को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं. ऐसे में अब गुरुवार को 'छावा' के आंकड़े सामने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' Chhava बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अपना जादू दिखा रही है. 'चावा' में सिर्फ विक्की ही नहीं बल्कि मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि आने वाली फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना काफी मुश्किल होगा। 'चावा' ने रिलीज के बाद हर दिन बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। ऐसे में अब 'चावा' का शनिवार का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने 14वें दिन खबर लिखे जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 398.25 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि जवान ने 14वें दिन सिर्फ 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब विक्की की फिल्म ने जवान के पसीने छुड़ा दिए हैं।
डे वाइज देखें 'छावा' Chhava का कलेक्शन
डे 1- 31 करोड़
डे 2- 37 करोड़
डे 3- 48.5 करोड़
डे 4- 24 करोड़
डे 5- 25.25 करोड़
डे 6- 32 करोड़
डे 7- 21.5 करोड़
डे 8- 23.5 करोड़
डे 9- 44 करोड़
डे 10- 40 करोड़
डे 11- 18 करोड़
डे 12- 18.5 करोड़
डे 14- 12.00 करोड़(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 398.25 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
TagsChhaavaविकी कौशलछावाडंका ChhaavaVicky KaushalChhavaDankaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





