मनोरंजन

Chhaava : रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Sarita
17 Feb 2025 6:20 AM IST
Chhaava :  रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
x
Chhaava छावा: विक्की कौशल Vicky Kaushal और रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna की फिल्म 'छावा' Chhaava ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया है। यह फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की वीर गाथा पर आधारित है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। मराठा साम्राज्य की कहानियों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 'छावा' ने अपने दूसरे दिन ही अन्य फिल्मों के मुकाबले शानदार कमाई दर्ज की है। फिल्म की भव्यता, दमदार अभिनय और ऐतिहासिक प्रस्तुति ने इसे दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक बना दिया है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धूम मचा दी है। यह फिल्म 2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो सैकनीलक के आंकड़ों के मुताबिक छावा Chhaava ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 33.1 करोड़ रुपए रहा।
'छावा' Chhaava का जादू दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा। फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपए कमाए। जिसके बाद दो दिनों में फिल्म ने 69.6 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अगर रविवार के आंकड़ों का अनुमान लगाया जाए तो यह फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लेगी। अगर यह अनुमान सही निकला तो फिल्म तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो जाएगी।
Next Story