
x
Chhaava Collection Day 41: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित 'छावा' Chhaava बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अभी भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' Chhaava ने अब बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के बाद से हर हफ्ते दर्शकों का ध्यान खींचा है और खूब कमाई की है। आइए जानते हैं इसने अब तक कितना कारोबार किया है।
'छावा'Chhaava शुरुआत से ही मजबूत रही
'छावा' Chhaava ने पहले हफ्ते 219.15 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। दूसरे हफ्ते में कमाई 180.25 करोड़ रुपये रही। भले ही यह कमाई पहले हफ्ते से 38.90 करोड़ कम है, लेकिन यह आंकड़ा फिल्म की लोकप्रियता को साफ बयां करता है। तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये रहा। यह गिरावट स्वाभाविक थी, क्योंकि ज्यादातर फिल्में तीसरे हफ्ते तक रफ्तार खोने लगती हैं।
पांच हफ्तों में ऐसा रहा कारोबार
चौथे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही। इसने टिकट खिड़की पर कुल 55.95 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, पांचवें हफ्ते में कमाई 33.35 करोड़ रुपये रही। पांच हफ्तों में फिल्म ने कुल 552.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
छठे हफ्ते में भी दहाड़ जारी
छठे हफ्ते में भी 'छावा'Chhaava की दहाड़ जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे बुधवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 587.75 करोड़ रुपये हो गया है। छठे हफ्ते में भी फिल्म की यह रफ्तार बताती है कि दर्शक इसे देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
TagsChhaavaCollectionDay 41बुधवारकलेक्शनChhaavaWednesdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





