मनोरंजन

Chhaava Collection Day 37: छावा ने फिर पकड़ी रफ्तार, छठे शनिवार को बटोरे इतने करोड़

Sarita
23 March 2025 6:48 AM IST
Chhaava Collection Day 37:  छावा ने फिर पकड़ी रफ्तार, छठे शनिवार को बटोरे इतने करोड़
x
Chhaava Collection Day 37: विक्की कौशल Vicky Kaushal और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा Chhaava ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ लगाई है कि बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड धूल चाटते नजर आ रहे हैं। 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज की वीर गाथा को पर्दे पर जीवंत करती है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है फिल्म
'छावा'Chhaava मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म संभाजी की वीरता, उनके संघर्ष और मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ उनकी अडिग लड़ाई के बारे में है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
फिल्म की सफलता में इसके कलाकारों का अहम योगदान है। संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल ने अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। उनकी दमदार मौजूदगी फिल्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोसले के किरदार में संवेदनशीलता और मजबूती का बेहतरीन संतुलन दिखाया है। वहीं औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना ने अपनी खलनायिकी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी फिल्म को मजबूती दी है।
छावा Chhaava ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और 37 दिन बाद भी यह सिलसिला जारी है। पांचवें हफ्ते में इस फिल्म ने 33.35 करोड़ रुपये कमाए। 36वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 10 लाख रुपये कमाए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 37वें दिन 2 करोड़ 48 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 577.43 करोड़ रुपये हो गया है।
Next Story