मनोरंजन

Chaava Box Office: 400 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार है छावा

Sarita
24 Feb 2025 12:47 PM IST
Chava Box Office: 130 करोड़ के बजट में बनी विक्की कौशल की फिल्म 'चावा' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। 10 दिन बाद भी 'चावा' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 10वें दिन इतनी कमाई कर ली है कि ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते भी इसे रोक पाना मुश्किल होगा। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस हफ्ते फिल्म के 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।
सैकोनिल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को भारत में 40 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन से सिर्फ 4 करोड़ रुपये कम है। इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 326.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भले ही भारतीय कलेक्शन को 400 करोड़ तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगे, लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। 9 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 393.35 करोड़ रुपये रहा। आइए जानते हैं 10 दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और दिन-ब-दिन इसकी कमाई कैसी रही।
पहला दिन - 31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 48.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवां दिन - 25.25 करोड़ रुपये
छठा दिन - 32 करोड़ रुपये
सातवां दिन - 21.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन - 23.5 करोड़ रुपये
नौवां दिन - 44.00 करोड़ रुपये
दसवा दिन - 40.00 करोड़ रुपये
टोटल कमाई - 326.75 करोड़ रुपये
Next Story