मनोरंजन

कंगना रनोट के बॉडीगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Khushboo Dhruw
21 May 2021 6:00 PM GMT
कंगना रनोट के बॉडीगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
x
कंगना रनोट के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैl

कंगना रनोट के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैl उनपर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा हैl यह एफआईआर मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में की गई हैl कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने लगाया हैl जिन्हें उन्होंने शादी का आश्वासन दिया था और बाद में उनका यौन शोषण किया हैl

एफआईआर के अनुसार कुमार हेगड़े ने पीड़ित को पिछले वर्ष जून में शादी का भरोसा दिया थाl इसके बाद दोनों लिव-इन में रह रहे थेl महिला को विश्वास था कि दोनों शादी कर लेंगेl खबरों की माने तो दोनों एक दूसरे को 8 वर्षों से जानते हैं और महिला ने कुमार को शारीरिक संबंध बनाने से मना किया थाl पीड़िता से आरोपी ने 50 हजार रुपए भी लिए है, यह कहकर कि उनकी मां बीमार है और इसके बाद वह अपने गांव चले गएl तब से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा हैl मुंबई पुलिस ने धारा 376, 377 और 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया हैl कंगना फिल्म अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में भूमिका निभा चुकी हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl
कंगना रनोट अक्सर विवादों में भी रहती हैl इसी के चलते मुंबई स्थित उनका कार्यालय तोड़ दिया गया थाl इसके बावजूद वह काफी आक्रामक रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैl हाल ही में उन्हें ट्विटर पर बैन कर दिया गया हैl इसके चलते वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई है। कंगना रनोट फिल्म अभिनेत्री हैल वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैl इनमें तेजस और धाकड़ शामिल हैl कंगना रनोट जल्द जे. जयललिता की बायोपिक में भी नजर आएंगीl
कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपने फैंस से भी बातचीत करती हैl कंगना रनोट करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर लगातार निशाना साधती हैl इसके चलते वह काफी ट्रोल भी होती हैl


Next Story