
x
Box Office: बॉक्स ऑफिस इन दिनों टॉम क्रूज का जलवा देखने को मिल रहा है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आठवीं फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ सिनेमाघरों में दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। कमाई के मामले में ये फिल्म नए-नए कीर्तिमान बना रही है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जबकि इन दोनों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी धीमे-धीमे आगे बढ़ रही है। जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या रहा हाल।
मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज की भारत में काफी लोकप्रियता है। यही कारण है कि जब सीरीज की अंतिम फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ भारत में रिलीज हुई, तो दर्शक फिल्म को देखने के टूट पड़े। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। अब ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने संडे को छुट्टी के दिन शानदार कमाई करते हुए 17.69 करोड़ का कारोबार किया। जिसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 34.22 करोड़ रुपए पहुंच गई।
बॉक्स ऑफिस पर चला टॉम क्रूज का जादू:
‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर भारत में रिलीज से पहले ही काफी उत्साह था। इसीलिए फिल्म को अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज किया गया। टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन 'ओपनहाइमर' जैसी ऐतिहासिक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साथ ही भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में इसने जगह बना ली है। एआई के बढ़ते प्रकोप की कहानी दिखाती फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स:
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल के अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ भी इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी रविवार को 6.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 22.10 करोड़ पहुंच गई है।
दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ धीरे-धीरे 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अब फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े की दहलीज पर खड़ी है। अपनी रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म ने शानदार आंकड़े हासिल किए हैं। रविवार को रेड 2 ने 5.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 149 करोड़ पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के आंकड़े पार कर जाएगी।
TagsBox Officeटॉम क्रूज'मिशन इम्पॉसिबल 8'रविवाररफ्तारTom Cruise'Mission Impossible 8'Sundaypaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





