
x
Box Office: आदित्य धर की 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से भी ज्यादा बीत चुका है और यह कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म पर 'अवतार 3' से लेकर अन्य फिल्मों की रिलीज का कोई खास असर नहीं पड़ा था। लेकिन प्रभास की लेटेस्ट रिलीज 'द राजा साब' ने इसे झटका दिया। 10 जनवरी को रिलीज हुई 'द राजा साब' ने जहां 53.75 करोड़ की ओपनिंग की, वहीं 'धुरंधर' ने सिर्फ 28 करोड़ कमाए थे। और तो और 'द राजा साब' की रिलीज के कारण 'धुरंधर' की 36वें दिन कमाई बुरी तरह गिरी। इसने -17.65% गिरावट के साथ महज 3.5 करोड़ ही कमाए थे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इसके अगले दिन यानी 37वें दिन 'धुरंधर' ने छलांग लगाई है, पर प्रभास को झटका लगा है क्योंकि 'द राजा साब' की कमाई दूसरे ही दिन कम से कम 50% गिर गई।
पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली 'द राजा साब' ने कितनी कमाई की है और 'धुरंधर' का कैसा हाल रहा है, अब तक कुल कितना कलेक्शन कर चुकी है, यहां बता रहे हैं:
मालूम हो कि 'द राजा साब' को पेड प्रिव्जू के साथ गुरुवार, 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 9.15 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद पहले दिन 53.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दो दिन में इसने देशभर में 60 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे। लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई लगभग 50% गिर गई। यह सिर्फ 27.83 करोड़ ही कमा सकी। इसके बाद 'द राजा साब' ने दो दिन में देशभर में कुल 90.73 करोड़ कमा लिए हैं।
'द राजा साब' की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु में हुई है। इससे इसने 78.68 करोड़ तो वहीं हिंदी भाषा से 11.2 करोड़ कमाए हैं। वहीं तमिल भाषा से 55 लाख, कन्नड़ से 16 और मलयालम भाषा से सिर्फ 14 लाख रुपये की कमाई की है। ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो शनिवार को 'द राजा साहब' के लिए तेलुगु दर्शकों की कुल संख्या 44.00% रही। सुबह के शोज की शुरुआत कम रही, जो 28.95% थी। लेकिन शाम और रात के शोज में सुधार हुआ। रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 51.25% तक पहुंच गई। हालांकि, हिंदी दर्शकों की आंकड़ा कमजोर रहा। यह सिर्फ 12.95% रहा, जो सुबह के शोज में सिर्फ 6.72% था, जबकि रात के शोज में यह बढ़कर 19.45% हो गया। वहीं, तमिल दर्शकों की संख्या 21.11% रही, जिसमें रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 34.43% रही, जो बेहतर थी।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'द राजा साब' ने विदेशी बाजार से हुई कमाई मिलाने के बाद दो दिन में 138.4 करोड़ कमा लिए हैं।
'द राजा साब' से 'धुरंधर' को लगा झटका
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसने पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई की। जब इसने दुनियाभर में 1200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, तो सभी को हैरान कर दिया। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर' का शानदार जलवा रहा। इसकी एक वजह हॉलिडे सीजन भी रहा, जिसमें क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक शामिल रहा। 'धुरंधर' के बाद कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें जेम्स कैमरून की 'अवतार 3', कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और अगस्त्य नंदा की'इक्कीस' रिलीज हुईं, लेकिन ये 'धुरंधर' की कमाई पर असर नहीं डाल सकीं। पर 'द राजा साब' की रिलीज से इसे झटका जरूर लगा है।
TagsBox Office'द राजा साब'कमाईBox Office'The Raja Saab'earnings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





