मनोरंजन

Box Office Report Tuesday: 40वें दिन भी 'छावा' कमा रही करोड़ों

Sarita
26 March 2025 10:44 AM IST
Box Office Report Tuesday: 40वें दिन भी छावा कमा रही करोड़ों
x
Box Office Report Tuesday: विक्की कौशल की 'छावा' Chhava बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' और 'तुमको मेरी कसम' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। मार्च के आखिरी मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रेस में शामिल है। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जहां 'छावा' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है, वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' धीमी गति से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है। तुमको मेरी कसम
'तुमको मेरी कसम' शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह, अदा शर्मा, ईशा देओल, मेहरान माजदा, सुशांत सिंह और दुर्गेश कुमार जैसे कई कलाकार हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अभी तक करोड़ों रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। पहले दिन ही फिल्म की कमाई लाखों रुपये तक ही सीमित रह गई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसका कलेक्शन उछलकर 26 लाख रुपये हो गया। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 27 लाख रुपये कमाए। चौथे दिन यह 15 लाख रुपये तक ही सीमित रह गई। पांचवें दिन इसने 14 लाख रुपये कमाए। अब इसकी कुल कमाई 97 लाख रुपये हो गई है। द डिप्लोमैट
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई थी। एक हफ्ते बाद फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है और अब यह धीमी गति से मुनाफा कमाने की ओर बढ़ रही है। फिल्म अपना दूसरा हफ्ता भी पूरा करने वाली है। रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई लाखों रुपये तक ही सीमित रही। अब मंगलवार यानी 12वें दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 27.40 करोड़ रुपये हो गया है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा'Chhava 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म अभी भी करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। मंगलवार यानी कल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 40वां दिन था। बीते दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 586.35 करोड़ रुपये हो गई है।
Next Story