मनोरंजन

Box Office Report: रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, थंडरबोल्ट्स ने द भूतनी को पछाड़ा

Sarita
7 May 2025 9:31 AM IST
Box Office Report: रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, थंडरबोल्ट्स ने द भूतनी को पछाड़ा
x
Box Office Report: बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। अजय देवगन की 'रेड 2', संजय दत्त की 'द भूतनी', मार्वल की 'थंडरबोल्ट्स', अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और साउथ स्टार नानी की 'हिट 3' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें से 'रेड 2' सबसे मजबूत स्थिति में है, जिसने अपनी रिलीज के बाद से लगातार शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा।
रेड 2:
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' ने छठे दिन, यानी मंगलवार को छह करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने अब तक कुल 85.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल होने के कारण दर्शकों में इसे लेकर शुरू से उत्साह था। रितेश देशमुख और वाणी कपूर जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी फिल्म को मजबूती दी है। फिल्म की कहानी और अजय की दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
केसरी 2:
अक्षय कुमार की 'केसरी 2' 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 82.1 करोड़ रुपये हो गया है। जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित इस फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा है। हालांकि, 'रेड 2' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ा है, लेकिन यह अभी भी स्थिर गति से आगे बढ़ रही है।
हिट 3:
साउथ स्टार नानी की 'हिट 3: द थर्ड केस' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 75 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 58.55 करोड़ रुपये हो गया है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म साउथ के दर्शकों को पसंद आई है, हालांकि, हिंदी भाषा में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।
थंडरबोल्ट्स:
मार्वल स्टूडियोज की 'थंडरबोल्ट्स' ने मंगलवार को एक करोड़ 99 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 15.96 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म को एक्शन और साइंस फिक्शन पसंद करने वाले दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि, भारतीय फिल्मों के मुकाबले इसकी कमाई कम रही है।
संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी 'द भूतनी' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फीकी पड़ गई है। मंगलवार को फिल्म ने केवल 40 लाख रुपये कमाए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन चार करोड़ 30 लाख रुपये तक ही पहुंच सका है। पहले दिन से ही फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहा और क्रिटिक्स ने भी इसे खास तवज्जो नहीं दी।
Next Story