
x
Box Office: बीते दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में गिरावट देखनी को मिली। वहीं ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर दिखा। शुरुआती दिनों से ही जाट के आगे 'केसरी 2' पस्त दिखाई पड़ रही है। हालांकि, अब 'जाट' के कारोबार में भी कमी दिखी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया और क्या है इनका हालिया प्रदर्शन।
केसरी 2
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे आज गुरुवार को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। वहीं, कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पहले दिन 'केसरी 2' ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने बढ़ोत्तरी हासिल करते हुए 9.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला था। इसके बाद से फिल्म की रफ्तार कम ही होती जा रही है। अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 42.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
जाट
सनी देओल की 'जाट' बीते दो दिनों से बॉक्स ऑफिस पर सिमटती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को फिल्म ने मात्र 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था और कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 79.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले हफ्ते से फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते बुधवार को 'गुड बैड अग्ली' ने 1.19 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 143.13 करोड़ रुपये रहा।
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ के सिनेमाघरों से वापसी के दिन नजदीक आ गए हैं। फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 38 लाख रुपये कमाए। ‘ओडेला 2’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 4.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Tagsकेसरी 2अर्धशतकजाटओडेला 2Kesari 2half centuryJaatOdela 2जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





