मनोरंजन

Box Office: जाने अचानक क्यों बढ़ी ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई

Sarita
21 Sept 2025 10:12 AM IST
Box Office: जाने अचानक क्यों बढ़ी ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई
x
Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की चर्चित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बनाई। लेकिन रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने सभी को चौंका दिया और पहले दिन के आंकड़ों से कहीं अधिक बढ़ोतरी दिखाई।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने सैक्निल्क के अनुसार 12.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कुल कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये हो गया। इस अचानक उछाल की वजह केवल फिल्म की कहानी, अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की शानदार एक्टिंग, या बेहतरीन रिव्यूज़ नहीं हैं। सबसे बड़ी वजह है फिल्म को मिल रहा पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और शो की संख्या में भारी बढ़ोतरी।
फिल्म की कहानी और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। अक्षय और अरशद की ऑन-स्क्रीन जोड़ी की परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और शानदार डायरेक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके साथ ही फिल्म के अच्छे रिव्यूज़ ने और अधिक दर्शक सिनेमाघरों की ओर खींचे।
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म को लगभग 10,300 शो मिले थे। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के 1,000 से ज्यादा अतिरिक्त शोज जोड़ दिए गए, जिससे कुल शोज की संख्या 11,430 हो गई।
इसका सीधा असर टिकट सेल्स पर भी देखने को मिला। पहले दिन की प्रीसेल्स लगभग 3.73 करोड़ रुपये थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने प्रीसेल्स में 5.7 करोड़ रुपये की बिक्री कर ली। यह पहले दिन के मुकाबले 76.47 प्रतिशत अधिक है। फिल्म के पहले दिन मिले बढ़िया रिएक्शन और पॉजिटिव प्रतिक्रिया ने शो की संख्या बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।
Next Story