मनोरंजन

Box Office Collection: 'रेड 2' का दबदबा बरकरार, डराने में नाकाम रही 'द भूतनी'

Sarita
6 May 2025 10:15 AM IST
Box Office Collection: रेड 2 का दबदबा बरकरार, डराने में नाकाम रही द भूतनी
x
Box Office Collection: सोमवार को ‘रेड 2’ ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। दूसरी ओर, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यह टिकट खिड़की पर संघर्ष करती दिख रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी ‘भूतनी’ से अब तक बेहतर कमाई की है, जबकि अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की रफ्तार अब सुस्त पड़ चुकी है। साउथ की ‘हिट 3’ भी ठीक-ठाक कलेक्शन के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
रेड 2:
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। सोमवार क यानी पांचवें दिन फिल्म ने सात करोड़ 75 लाख रुपये की शानदार कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दर्शकों को अजय देवगन का दमदार अभिनय और फिल्म की कहानी खूब पसंद आ रही है।
द भूतनी
संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है। सोमवार को इसका कलेक्शन केवल लाखों में सिमट गया। पांचवें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन तीन करोड़ 83 लाख रुपये हो गया है।
थंडरबोल्ट्स:
मार्वल स्टूडियोज की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन किया है। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हो गया है। पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद फिल्म में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन हॉलीवुड के प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है। ‘भूतनी’ से बेहतर प्रदर्शन के साथ ‘थंडरबोल्ट्स’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
केसरी 2:
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ अब अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में है, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी हो चुकी है। 18वें दिन फिल्म ने केवल 85 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 81.35 करोड़ रुपये है। शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन ‘रेड 2’ और अन्य नई रिलीज के कारण इसकी कमाई पर असर पड़ा है।
साउथ की एक्शन फिल्म ‘हिट 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। सोमवार को फिल्म ने चार करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 56.3 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को साउथ के दर्शकों के अच्छा साथ मिला है, लेकिन हिंदी बेल्ट में यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।
Next Story