
x
Box Office Collection: इस वक्त सिनेमाघरों में कई फिल्में मौजूद हैं, अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। रविवार के दिन वीकएंड का फायदा लेते हुए ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘महाअवतार नरसिम्हा’ ने करोड़ों रुपये में कलेक्शन किया है। जानिए, कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है? अब तक इनका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है?
वॉर 2’ पर संडे को हुई पैसों की बरसात
ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में रविवार को 4 दिन पूरे हुए। इस फिल्म ने चौथे दिन 31.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी अब तक 173.91 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘वॉर 2’ का बजट 400 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो चंद दिनों में यह फिल्म अपने आधे बजट के करीब पहुंच चुकी है।
थिएटर में दिखा ‘कुली’ का जलवा
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर दर्शकों में शुरुआत से गजब का क्रेज देखा गया। इस फिल्म ने रविवार यानी चौथे दिन 34 करोड़ रुपये कमाए। कमाई के मामले में यह ‘वॉर 2’ से आगे निकल गई। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 198.25 करोड़ रुपये है। रजनीकांत की यह फिल्म भी 350 करोड़ रुपये में बनी है। यह भी भी अपना अपना आधे से ज्यादा बजट वसूल कर चुकी है।
'महावतार नरसिम्हा' की नहीं थम रही कमाई
इस वक्त सिनेमाघरों में एक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ भी मौजूद है। इस फिल्म को थिएटर में 24 दिन हो चुके हैं। रविवार को यानी 24वें दिन में आकर इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी 210.35 करोड़ रुपये हो चुका है। महज 4 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपने कलेक्शन से क्रिटिक्स को भी हैरान कर रही है।
बाकी फिल्मों का कलेक्शन
लगभग एक महीना थिएटर में मौजूद रहने के बाद शनिवार को ही ‘सैयारा’ ने अपना खाता बंद कर दिया। यह फिल्म कुल 323.87 करोड़ रुपये कमाकर अब ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे दो नए कलाकारों के साथ बनी इस रोमांटिक फिल्म का खुमार यंग ऑडियंस पर खूब देखने को मिला था। इसके अलावा ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म का कलेक्शन भी दिखना बंद हो चुका है। इस फिल्म ने महज 1.59 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है।
TagsBox CollectionरविवारकुलीदबदबाBox CollectionSundayCoolieDominance जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





