
x
Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों जैकी चैन की ‘कराटे किड लीजेंड्स’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ बनी हुई हैं। जहां राजकुमार राव, जैकी चैन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। जानते हैं मंगलवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
जैकी चैन स्टारर ‘कराटे किट लीजेंड्स’ की कमाई हर बीतते दिन के साथ गिरती जा रही है। 1.6 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरूआत करने वाली ‘कराटे किड लीजेंड्स’ की कमाई पांचवें दिन मंगलवार को सिर्फ 58 लाख रुपए पर आकर सिमट गई। जबकि इससे पहले सोमवार को फिल्म ने कुल 89 लाख रुपए की कमाई की थी। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 7.82 करोड़ रुपए ही रहा है।
दूसरी ओर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते में भी करोड़ों में कमा रही है। अपने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अपने 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 63.07 करोड़ तक पहुंच गई है।
हैरानी की बात ये है कि ‘भूल चूक माफ’ को रिलीज हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही हुए हैं और फिल्म करोड़ों में कमाई भी कर रही है। लेकिन फिर भी अपने तीसरे शनिवार और रविवार से पहले फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। ‘भूल चूक माफ’ इसी शुक्रवार यानी 6 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में जाहिर है कि ओटीटी पर आने के बाद फिल्म थिएटर्स से उतर जाएगी।
इन हालिया रिलीज फिल्मों के बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने 18वें दिन अपने तीसरे मंगलवार को 72 लाख रुपए की कमाई की। ये पहली बार जब मिशन इम्पॉसिबल की कमाई करोड़ से नीचे लाखों में आई है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 92.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
Tagsभूल चूक माफ़OTT रिलीज़करोड़Bhool Chook MaafOTT releasecroreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





