मनोरंजन

Bollywood Stars: बायोपिक ने चमकाई इन सितारों की किस्मत

Rounak Dey
1 Jun 2023 11:55 PM IST
Bollywood Stars: बायोपिक ने चमकाई इन सितारों की किस्मत
x
Bollywood Stars: बायोपिक ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म हुई साबित

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से बायोपिक बनती चली आ रही हैं। सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के साथ ये फिल्में कई सितारों के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित हुई हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए बायोपिक फिल्म मील का पत्थर साबित हुईं।

अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अजय ने फिल्म तान्हाजी द असंग वॉरियर में काम किया था। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह बायोपिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

आमिर खान को इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2017 में उन्होंने महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित दंगल बनाई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह आमिर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर निर्देशन के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं। फिल्म भाग मिल्खा भाग में उन्होंने दमदार अदाकारी दिखाई थी। यह बायोपिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। लीड एक्टर के तौर पर यह फरहान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी एक बायोपिक ही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। रणबीर की यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी।

Next Story