मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ऊप्स मोंमेंट को यूं किया ग्रेसफुली हैंडल

Gulabi Jagat
4 April 2022 4:09 PM GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ऊप्स मोंमेंट को यूं किया ग्रेसफुली हैंडल
x
उर्वशी रौतेला ने ऊप्स मोंमेंट को यूं किया ग्रेसफुली हैंडल
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) धीरे धीरे इंटरनेशनल स्टार बनती जा रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन नए नए इंटरनेशनल प्रॉजेक्ट्स के साथ कोलौबोरेट करती और अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म करती देखी जाती हैं। अब खूबसूरती से लोगों को घायल करतीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela performs at Burj Al Arab) का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें सेवन स्टार होटल बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्म करते देखा गया। इस दौरान वो स्टाइलिश आउटफिट में बहुत खूबसूरत और हसीन दिख रही हैं। मगर इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते हुए शर्मिंदा होना पड़ सकता था।
एक अपियरंस और शो परफॉर्मेंस के करोड़ों रुपये चार्ज करने वाली उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो (Urvashi Rautela Video) शेयर किया, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस दौरान वो वॉर्डरोब माल्फंक्शनिंग का शिकार होने से बाल बाल बचीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी स्टेज पर डांस कर रही होती हैं, तभी उनकी ड्रेस ऊपर की ओर से खिसक जाती है। लेकिन इस घटना को एक्ट्रेस ने बड़ी ही खूबसूरती और सफाई से सम्भाल लिया, जिससे की ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता तक नहीं लगा।

उर्वशी का ये ग्रेसफुल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। परफॉर्म किया। ऐसा करने वालीं वह पहली भारतीय हैं। वीडियो (Urvashi Rautela oops moment Video) को शेयर करते हुए उर्वशी ने सभी का धन्यवाद किया और खुद को खुशकिस्मत बताया है कि उन्हें इतने बेहतरीन मौके मिलते आए हैं। अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो उर्वशी ने खुद शेयर किया है, जिसमें उन्हें ग्रीन कलर के ऑफशोल्डर गाउन के साथ डायमंड इयररिंग्स पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखता है कि हाथों में माइक लेकर परफॉर्म कर रहीं उर्वशी की ड्रेस जैसे ही खिसकती है वो उसे तुरंत सम्भाल लेती हैं।
फैंस उर्वशी के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेशनल सुपरस्टार, ऐसे ही रॉक करते रहिए।' दूसरे ने कहा, 'उर्वशी मैम आप पर मुझे गर्व है। आप सच में बहुत मेहनत कर रही हैं। हमारे लिए आप प्रेरणा हैं।' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'उत्तराखंड की लड़की पूरे देश में मशहूर है।' वर्कफ्रंट पर बात करें तो उर्वशी के पास'इंस्पेक्टर अविनाश' है, जिसमें वो रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जल्द ही तमिल फिल्म में भी डेब्यू करने वाली हैं।
Next Story