
x
Birthday Special Raju Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में अनुपम खेर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने सैकड़ों फ़िल्में की हैं, जिनमें से कई सुपरहिट और कुछ ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीं, उनके छोटे भाई राजू खेर Raju Kher ने भी बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया लेकिन उन्हें अपने बड़े भाई जितनी लोकप्रियता नहीं मिली। फ़िल्मों के अलावा राजू खेर ने कई टीवी सीरियल भी किए हैं, जिन्हें पसंद किया गया। राजू खेर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं।
11 सितंबर 1957 को कश्मीर में जन्मे राजू खेर Raju Kher ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फ़िल्म 'प्रेम' (1995) से की थी। इससे पहले राजू खेर ने थिएटर किया था और उस दौरान वह जैकी श्रॉफ की फ़िल्म 'काश' में भी कुछ सेकंड के लिए नज़र आए थे। राजू खेर ने बतौर निर्देशक टीवी सीरियल भी किए। राजू खेर अब क्या करते हैं और अब तक उन्होंने कितनी फ़िल्में की हैं, आइए आपको बताते हैं। राजू खेर ने अपने करियर में बहुत कम फिल्मों में काम किया है। इनमें 'गुलाम', 'ओम जय जगदीश', 'एट-द पावर ऑफ सनी', 'डेली बेली', 'शूटआउट एट वडाला', 'मैं तेरा हीरो', 'द परफेक्ट गर्ल' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। वहीं, राजू खेर ओटीटी पर रिलीज़ हुई रवीना टंडन की फ़िल्म 'पटना शुक्ला' (2024) में भी नज़र आए थे।
1999 में, राजू खेर Raju Kher ने बतौर निर्देशक 'संस्कार' नामक एक डेली सोप बनाया। इसके अलावा, उन्होंने 'हमारी बेटियों का विवाह', 'धीरे-धीरे से', 'मोना होम डिलीवरी', 'इम्तिहान', 'नवरंगी रे', 'हम सब बाराती', 'बेइंतहां', 'डॉली अरमानों की' जैसे टीवी धारावाहिकों में बतौर अभिनेता काम किया है।
राजू खेर Raju Kher इन दिनों क्या करते हैं?
1986 में राजू खेर Raju Kher ने रीमा खेर से शादी की, जो फ़िल्मी दुनिया से नहीं हैं। राजू और रीमा की एक बेटी वृंदा खेर हैं, जिनकी अब शादी हो चुकी है। राजू खेर बतौर अभिनेता और निर्देशक अभिनय की दुनिया से जुड़े रहे, लेकिन पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 2010 में भी राजू खेर ने 'अभिलाषा' नाम का एक धारावाहिक निर्देशित किया था, जिसके बाद उनके निर्देशन में कोई धारावाहिक नहीं आया। राजू खेर इंस्टाग्राम पर काफ़ी सक्रिय रहते हैं, जहाँ वे प्रशंसकों के लिए वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
Next Story





