मनोरंजन
मां बनने के 6 महीने बाद BIPASHA BASU ने किया इंटेस वर्कआउट
Rounak Dey
27 May 2023 9:22 PM IST

x
कहा ‘मां कभी हारती नहीं’
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिपाशा को लोग उनके टैलेंट और फिटनेस के लिए जानते हैं। वे इंडस्ट्री की मॉस्ट फिट एक्ट्रेसेस में से एक रहीं हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से बिपाशा का वजन भी बढ़ गया था जो की नेचुरल है।
इसी के साथ अब बिपाशा बसु का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें वो जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। 26 मई, 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बेटी की मां बिपाशा को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म देने के छह महीने बाद जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता है। बेंच प्रेस एक्सरसाइज करने और लेग स्ट्रेचिंग से लेकर वेट उठाने तक, बिपाशा शेप में वापस आने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
Next Story





