मनोरंजन

Bigg Boss तेलुगु फेम की एक्स कंटेस्टेंट सरयु रॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Neha Dani
10 Feb 2022 3:58 AM GMT
Bigg Boss तेलुगु फेम की एक्स कंटेस्टेंट सरयु रॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
जिस पर वह कंटेंट क्रिएट करने काम करती हैं। इनके इस चैनल पर 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

बिग बॉस तेलुगु की एक्स कंटेस्टेंट सरयु रॉय को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उन पर हिंदू भावनाएं भड़काने के आरोप लगा है। उनके साथ पुलिस ने उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि सरयु ने पिछले साल रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने हिंदू भगवान का अपमान किया था।

VHP के जिला अध्यक्ष चपुरी अशोक सिरसिला की तरफ से सरयु के खिलाफ शिकायत की गई थी। बताया गया था कि सरयु और उनके साथी कलाकारों द्वारा हिंदू समुदाय और महिलाओं को नीचा दिखाया गया था। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि, सरयू ने एक इंटरव्यू में अपनी गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा है कि वह पुलिस स्टेशन सिर्फ मिलने के लिए गई थीं और जानने के लिए गई थी आखिर परेशानी क्या है।
बता दें, सरयु पहले तेलुगु बिग बॉस सीजन 4 में नजर आई थीं। यहां उन्होंने खूब नेम-फेम हासिल किया था। हालांकि वह टीवी के 'पर्चम', 'गंगवार' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। अभी वह यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती हैं। 7 आर्ट्स के नाम से उनका एक यूट्यूब चैनल है, जिस पर वह कंटेंट क्रिएट करने काम करती हैं। इनके इस चैनल पर 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Next Story