मनोरंजन

बिग बॉस: कविता कौशिक ने सलमान खान और मेकर्स पर उठाई उंगली, कहा- गेम नहीं खेलने देते...पीछे से...

jantaserishta.com
20 Nov 2020 2:07 PM IST
बिग बॉस: कविता कौशिक ने सलमान खान और मेकर्स पर उठाई उंगली, कहा- गेम नहीं खेलने देते...पीछे से...
x

फाइल फोटो 

नई दिल्लीः टीवी के विवादित शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में आए दिन झगड़े होते रहते हैं. बिग बॉस 14 के मंगलवार के एपिसोड में एजाज खान और कविता कौशिक के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. कविता ने एजाज को धक्का दिया, जिसके बाद एजाज बहुत गुस्सा हुए. हालांकि, बाद में बिग बॉस ने कहा कि कविता ने जो धक्का मारा उसमें उनकी नीयत एजाज को चोट पहुंचाने की नहीं थी, वो सिर्फ उन्हें दूर करना चाहती थी. एजाज के साथ झगड़े के दौरान कविता बहुत गुस्से में आ गई थीं. उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर सवाल उठाए.

शो में सभी ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की. निक्की और अभिनव कविता को समझाते हैं. वो बोलते हैं कि धक्का मारना ठीक नहीं है, तुम बुरी नजर आओगी.

इस पर कविता कहती हैं 'बुरी तो मैं लग ही रही हूं. ये मुझे गेम नहीं खेलने देते, झुंड बनाकर बैठते हैं. पीछे से आवाजें निकालते हैं. गालियां देते हैं. ये चीज टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी.'

टीवी पर दिखाते हैं कुछ और

वह आगे कहती हैं, 'दिखाया ये जाएगा कि खाने को लेकर बहस हुई और कविता ने ऐसे झगड़ा कर दिया. मैं बुरी दिखूंगी. मुझे अब दिन-ब-दिन बुरा नहीं दिखना है.

मैं अब किसी का टॉर्चर क्यों सहूं. क्या ये फेयर है. क्या मुझे कोई मौका मिलता है कि मैं अपना पक्ष रखूं. सलमान सर के सामने रखती हूं तो वो इंटरेस्टेड नहीं दिखते. वो एजाज को बोलते हैं कि अरे आप बहुत अच्छे जा रहे हैं. बहुत सही दिख रहे हैं.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story