VIDEO: फिर सुर्खियों में एक्ट्रेस रूबीना दिलैक, बिग बॉस में एक्टर ने छुआ...

बिग बॉस के घर में त्योहारों को सेलिब्रेट करने का सिलसिला जोरों से चल रहा है. कंटेस्टेंट्स ने रविवार को सलमान खान के लिए कव्वाली की महफिल सजाई थी और आज रात रुबीना दिलैक संग कविता कौशिक ठुमके लगाने वाली हैं. बिग बॉस का वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना और कविता फिल्म गुरु के गाने माय्या माय्या पर डांस कर रही हैं.
अली ने छुए रुबीना के पैर
असल में इस वीडियो को रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के घर में घरवालों से मिलने के लिए एक्ट्रेस मोनालीसा और सुधा चंद्रन आई हैं. ऐसे में रुबीना और कविता कौशिक, मोनालीसा के सामने मल्लिका शेरावत के फेमस गाने पर डांस कर रही हैं.
रुबीना का डांस सही में कविता कौशिक से काफी बेहतर था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अली गोनी भौचक्के होकर रुबीना को डांस करते देख रहे हैं. वहीं मोनालीसा और सुधा चंद्रन भी रुबीना की अदाएं देखकर बेहद खुश और हैरान हैं. अली ने परफॉरमेंस खत्म होने के बाद आकर रुबीना के पैर छुए. यह इस बात का सबूत था कि अली उनके डांस के फैन हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





