मनोरंजन

Bigg Boss 19: क्लीनिंग को लेकर तान्या मित्तल संग जीशान और बसीर की तीखी बहस

Sarita
2 Sept 2025 9:05 AM IST
Bigg Boss 19: क्लीनिंग को लेकर तान्या मित्तल संग जीशान और बसीर की तीखी बहस
x
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती है. कई बार छोटी-छोटी बातों पर हंगामा भी हो जाता है. मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में तान्या मित्तल, जीशान कादरी और बसीर अली से झगड़ती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिखाया गया कि जीशान, तान्या से कहते हैं कि गार्डन में जो स्मोकिंग रूम है, उसकी भी सफाई होती है. तान्या मना कर देती हैं कि वो स्मोकिंग रूम साफ नहीं करेंगी. तान्या कहती हैं कि स्मोकिंग एरिया 6 लोग इस्तेमाल करते हैं और ड्राइंग रूम 15 लोग. ये सुनकर बसीर कहते हैं कि अगर वो सफाई नहीं करेंगी तो उन्हें खाना भी नहीं मिलेगा|
ये सुनकर तान्या कहती हैं कि उन्हें खाना नहीं चाहिए और वो बसीर को चिल्लाने से रोकती हैं. तान्या मित्तल कहती हैं कि आप सब अपनी प्लेट्स खुद धो लो, ताकि सिगरेट के बाद खुद सफाई कर सको. फिर जीशान कादरी कहते हैं, देखते हैं आप कब तक ऐसा किए बिना रह पाती हैं. तभी तान्या कहती हैं, "बकवास मत करो सर। वही सम्मान दो जो मैं तुम्हें दे रही हूं।" वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, तान्या सही कह रही हैं, स्मोकिंग करने वाले भी सफाई कर देंगे। एक यूजर ने लिखा, तान्या सही कह रही हैं और वो लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
Next Story