मनोरंजन

Bigg Boss 19 Highlights: गौरव खन्ना के हाथ में टिकी घरवालों के किस्मत की डोर

Sarita
29 Aug 2025 8:39 AM IST
Bigg Boss 19 Highlights: गौरव खन्ना के हाथ में टिकी घरवालों के किस्मत की डोर
x
Bigg Boss 19 Highlights: इस हफ्ते 'बिग बॉस सीजन 19' में दर्शकों को बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। फरहाना भट्ट अब तक सीक्रेट रूम में रह रही थीं और घर में वापस आने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन अब उनकी किस्मत का फैसला एक्टर गौरव खन्ना के हाथों में होगा। आइए आपको बताते हैं कैसे। सीक्रेट रूम में रहते हुए फरहाना को बिग बॉस ने कई खास पावर्स दिए थे। इनका इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली को भी एलिमिनेट किया था। अब शो में एक नया ऐप रूम लॉन्च होने वाला है, जहां कंटेस्टेंट्स को उनसे जुड़े पॉजिटिव और नेगेटिव ट्रेंड्स दिखाए जाएंगे। इस दौरान फरहाना, गौरव खन्ना को चुनती हैं, जिसके बाद उनके सामने एक बड़ा फैसला आता है।
ऐप रूम में बिग बॉस गौरव खन्ना के सामने एक मुश्किल विकल्प रखते हैं कि अगर गौरव, फरहाना की घर में दोबारा एंट्री करवाते हैं, तो घर का राशन आधा कर दिया जाएगा। और अगर वह राशन चुनते हैं, तो फरहाना के वापस लौटने का मौका खत्म हो जाएगा।
घर में खाने को लेकर पहले से ही झगड़े चल रहे हैं। घरवालों ने गौरव पर ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में अगर वह फरहाना को चुनते हैं, तो पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो सकता है।
आगे क्या होगा?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गौरव खन्ना, रौशन और फरहाना भट्ट में से किसे चुनते हैं। इस फैसले का उनके खेल और घर के समीकरणों, दोनों पर गहरा असर पड़ सकता है।
Next Story