मनोरंजन

Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर नाराज हुए गौरव खन्ना

Sarita
31 Aug 2025 8:11 AM IST
Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर नाराज हुए गौरव खन्ना
x
Bigg Boss 19: बिग बॉस रियलिटी शो का 19वां सीज़न एक हफ़्ते पहले शुरू हुआ था। पहला एलिमिनेशन शनिवार को होना था, जो अब रविवार को होगा। लेकिन इस एपिसोड में सलमान खान ने जहाँ कई कंटेस्टेंट्स की क्लास ली, वहीं गौरव खन्ना को कुछ ज़रूरी सलाह भी दी। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में गौरव की अशनूर कौर और कुनिका संग हालिया दोस्ती में भी दरार पड़ गई। जानिए इस एपिसोड में क्या हुआ?
सलमान खान ने गौरव खन्ना से पूछा, क्या आपने अशनूर को कैप्टन बनने के लिए सपोर्ट किया था क्योंकि बाहर उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है? इस पर गौरव कहते हैं, 'मैं अशनूर से पहली बार इसी शो में मिला हूँ।' सलमान के जाने के बाद गौरव खन्ना अशनूर से बहस करते नज़र आए, वह कहते हैं, मैंने तुम्हें कैप्टन बनाने के लिए लड़ाई लड़ी और तुमने सलमान सर के सवाल के जवाब में मेरा साथ नहीं दिया। इस पर अशनूर सफाई देने की कोशिश करती हैं, जिसे गौरव खन्ना बिल्कुल भी सुनना नहीं चाहते।
पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना के ज्यादा दाल खाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। वीकेंड का वार एपिसोड में गौरव को इस बात का पता चला कि कैसे इस बात का प्रचार हुआ। एक कंटेस्टेंट फरहाना ने बताया कि कैसे कुनिका बार-बार गौरव से पूछती थीं कि दाल कैसे बनी है? इससे कुछ कंटेस्टेंट्स को एहसास हुआ कि गौरव ने दाल ज्यादा खा ली है। फरहाना का कहना है कि कुनिका ने शो में आते ही गेम खेलना शुरू कर दिया था। ये सब सुनकर गौरव ने कहा, 'अब मेरे दिमाग
से बोझ उतर गया है, तुम (कु
निका) मेरे लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हो।'
'बिग बॉस 19' का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। इस बार शो का कॉन्सेप्ट राजनीति से प्रेरित है। जिसमें शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। दर्शकों को धीरे-धीरे ये देखने को मिल रहा है कि कंटेस्टेंट्स इसके लिए क्या-क्या तरीके अपना रहे हैं। टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, एक्ट्रेस कुनिका, सिंगर अमन मलिक, इंफ्लुएंसर आवाज दरबार के अलावा कई कंटेस्टेंट्स शो में शामिल हैं।
Next Story