मनोरंजन
सलमान खान ने खोया आपा, कहा- 'आप खुद अपना विनाश कर दोगे'
jantaserishta.com
26 Oct 2024 11:02 AM IST

x
मुंबई: वीकेंड का वार इस बार धमाकेदार होगा। सलमान खान अविनाश मिश्रा को नसीहत देते नजर आएंगे। उन्हें समझाएंगे कि अपना बर्ताव सुधारें। तल्ख लहजे में कहेंगे "आपका नाम अविनाश है पर आप खुद अपना विनाश कर दोगे"।
रियलिटी शो बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड के प्रोमो में, सलमान को अविनाश के रवैये पर आपा खोते हुए देखा जाएगा। सलमान अविनाश से पूछते नजर आएंगे, "आप क्या इस घर के भगवान हैं?" सुपरस्टार आगे कहते हैं, ''स्पष्ट और असभ्य होने के बीच एक पतली रेखा होती है, आपने उस रेखा को पार कर लिया है। नाम आपका अविनाश है पर आप खुद अपना विनाश कर लेंगे। विनाश। खत्म।”
सलमान कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा से भी बात करेंगे। वह, अच्छे संबंधों से दूर भागने की उनकी आदत की ओर इशारा करते नजर आएंगे। सलमान को यह कहते हुए सुना जाएगा, “आपकी लाइफ में दुख भी है कि बाहर आप परिवार जोड़ नहीं पाए और यहां भी आप परिवार जोड़ नहीं पा रहे। करणवीर मेहरा, आप जो कोने-कोने में कर रहे हो, मैं कहता हूं कि ये आप खुले में करो।
इस एपिसोड में ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शो में मेहमान बनकर नजर आएंगे। वह अपनी आगामी फिल्म "सिंघम 3" का प्रमोशन करने पहुंचेंगे, जिसमें सलमान के चुलबुल पांडे का कैमियो भी है। उनके साथ फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी भी होंगे। 'सिंघम अगेन', कॉप यूनिवर्स में पांचवीं एंट्री और सीरीज की तीसरी फिल्म है। जिसे हिंदू महाकाव्य 'रामायण' की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। अजय देवगन भगवान राम के आधुनिक अवतार की भूमिका में हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
रणवीर सिंह भगवान हनुमान बने हैं, फिल्म में अक्षय कुमार का पात्र जटायु से प्रेरित है तो अर्जुन कपूर राक्षसराज रावण का किरदार निभाएंगे। 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से सीधी टक्कर होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





