मनोरंजन

बड़े पर्दे पर भाग्यश्री की बेटी का डेब्यू इसी शुक्रवार को

Rounak Dey
1 Jun 2023 10:36 PM IST
बड़े पर्दे पर भाग्यश्री की बेटी का डेब्यू इसी शुक्रवार को
x
इस तेलुगू फिल्म से हो रही शुरुआत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पिछले दिनों खबर आई थी कि अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी हिंदी फिल्म 'यू शेप की गली' के जरिए फिल्मों में बतौर अभिनेत्री डेब्यू कर रही है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, अवंतिका दसानी तेलुगू फिल्म 'नेनु स्टूडेंट सर' से बड़े परदे पर डेब्यू कर रही है। यह फिल्म शुक्रवार 2 जून को प्रदर्शित हो रही है। राकेश उप्पलापति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अवंतिका दसानी ने गणेश बेलमकोंडा के साथ काम किया है।

फिल्मों में कदम रखने से पहले अवंतिका दसानी वेब सीरीज 'मिथ्या' में भी काम कर चुकी है। मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ड्रामा पर आधारित इस सीरीज में अवंतिका दसानी ने दार्जिलिंग एक स्कूल की स्टूडेंट रिया राजगुरु की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में अवंतिका दसानी के काम की तारीफ खूब हुई थी, लेकिन इसका फायदा उन्हें कुछ खास नहीं मिला। अवंतिका कहती हैं, 'एक सेलिब्रेटी की बेटी होना ही आपके लिए काफी नहीं है। इसे परे आपको अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनानी पड़ती है।' ऐसी चर्चा है कि इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी अवंतिका दसानी नजर सकती हैं।

वहीं, अगर 'यू शेप की गली' की बात करें, तो यह एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म है। अविनाश दास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अवंतिका दसानी ने विवान शाह के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेता जावेद जाफरी भी एक खास किरदार में हैं। इस फिल्म में अवंतिका दसानी शबनम नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। वह कहती हैं, 'शबनम के किरदार के लिए पहले भी कई लड़कियां ऑडिशन दे चुकी थी। लेकिन यह किरदार मुझे मिला। अब तक तो मुझे यह बात समझ में आ चुकी है कि यहां जो भी काम मिलता है अपनी प्रतिभा के बल पर मिलता है।'

एक इंटरव्यू के दौरान अवंतिका दसानी ने इस बात का खुलासा किया था कि पहले उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह कहती हैं, 'मैंने पढ़ाई के दौरान खूब मेहनत की, कॉलेज में टॉप किया। आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गई। लेकिन, कभी भी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा। एक्टिंग में आने की प्रेरणा मेरे भाई अभिमन्यु की वजह मिली। उसका कड़ा संघर्ष मैंने देखा है। उसने बिना परिवार के सपोर्ट के अपनी एक अलग पहचान बनाई। उसकी इस बात से मुझे बहुत प्रेरणा मिली और मुझे भी लगा कि अपने मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनानी है।'

Next Story