
x
Bhool Chuk Maaf : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'भूल चुक माफ' लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। पिछले वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। इतना ही नहीं रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने पिछले छह दिनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए धमाल मचा दिया है। वहीं अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' और हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसें गिन रही हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का कलेक्शन कितना है?
भूल चुक माफ Bhool Chuk Maaf का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चुक माफ' Bhool Chuk Maaf पिछले महीने 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'भूल चूक माफ़' का कुल कलेक्शन 58.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कलेक्शन पर नज़र डालें तो दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये और शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रेड 2 Raid 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन और रितेश देशमुख की फ़िल्म 'रेड 2' Raid 2को रिलीज़ हुए एक महीना बीत चुका है। इसके बावजूद फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए हुए है। इसने रिलीज़ के पाँचवें हफ़्ते के 31वें दिन बॉक्स ऑफ़िस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि शुक्रवार को इसकी कुल कमाई 6 लाख रुपये रही थी। रविवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। इसके साथ ही 'रेड 2' Raid 2की कुल कमाई 166.85 करोड़ रुपये हो गई है।
MI का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज़ की फ़िल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल- द फ़ाइनल रेकनिंग' गिर रही है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई कर रही है। रिलीज के 16वें दिन शनिवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 90.45 करोड़ रुपये हो गया है।
TagsBhool Chuk Maaf10वें दिननोट10th dayNotesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





