
x
Bhool Chuk Maaf Box Office: रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 'भूल चुक माफ़' Bhool Chuk Maaf को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए एक हफ़्ते से ज़्यादा हो गया है. जानिए राजकुमार राव और वामिका की फ़िल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है|
पहले हफ्ते का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की और वहीं चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन 'भूल चूक माफ' ने 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं गुरुवार को सातवें दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने कुल मिलाकर पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं अब आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
8वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'भूल चूक माफ' Bhool Chuk Maaf का आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चका है। फिल्म ने आज शुक्रवार को 8वें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 47.25 करोड़ रपये का कारोबार किया है।
एक और हफ्ते में कितनी कमाई कर पाएगी फिल्म
‘भूल चूक माफ’ Bhool Chuk Maaf थियटर्स में सिर्फ दो हफ्तों के लिए रिलीज हुई है। यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। अब फिल्म के पास कमाई के लिए बस एक हफ्ता और बचा है। क्या बचे इस एक हफ्ते में कोई कमाल दिखा पाएगी राजकुमार राव और वामिका की केमिस्ट्री।राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ Bhool Chuk Maaf कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी टाइम लूप के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी के दिन ही कुछ ऐसा कमाल होता है कि समय अटक जाता है और फिर शुरु होती है असली कहानी।
निर्देशक करण शर्मा की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ Bhool Chuk Maaf में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कई कलाकार भी हैं।
TagsBhool Chuk Maaf'भूल चूक माफ़'8वें दिनकलेक्शन Bhool Chuk Maaf'Bhool Chuk Maaf'8th daycollection जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





