
x
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों से खूब प्यार बटोर रही है. फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. 50 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बहुत पहल ही अपना बजट निकाल लिया है. एक तरफ जहां हाउसफुल 5 ने आते ही अजय देवगन की ‘रेड 2’ की कमाई पर ब्रेक लगा दिय. तो वहीं, दूसरी ओर भूल चूक माफ़ अब भी जमकर खड़ी रही. हालांकि, अब इसकी कमाई ढीली पड़ते नजर आ रही है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन|
22वें दिन भूल चूक माफ की कमाई कितनी:
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 22वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कुल कमाई की बात करें तो इसने अबतक 70.64 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन है.
भूल चूक माफ का डे वाइज कलेक्शन:
कुल कमाई- 70.64 करोड़ रुपये
Next Story





