
x
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" की कहानी समय के साथ और भी दिलचस्प होती जा रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि मिहिर और तुलसी के बीच दूरियाँ लगातार बढ़ रही हैं। परिधि इस मौके का पूरा फायदा उठा रही है।
शो में अब तक आपने देखा है कि मिहिर ऑफिस में नोइना के साथ दशहरा पूजा करता है। तुलसी मिहिर का इंतज़ार करते-करते थक जाती है। इस बीच, परिधि अपने भाइयों को परेशान करती है। इसी बीच, मिहिर का भाई परिधि के ससुराल जाता है।
नोइना मिहिर के साथ केक काटेगी।
शो में अब बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। जब मिहिर दशहरे पर घर नहीं आता, तो तुलसी उससे बात करने का फैसला करती है। तुलसी बिना देर किए ऑफिस पहुँचती है। वह सीधे मिहिर के केबिन में जाती है। इस दौरान, वह मिहिर और नोइना को साथ में केक काटते हुए देखेगी। नोइना मिहिर को अपने हाथों से केक खिलाएगी। इस दौरान तुलसी मिहिर के पास जाएगी। जब तुलसी, मिहिर और नोइना को एक-दूसरे को केक खिलाते हुए देखेगी, तो वह चौंक जाएगी। गुस्से में तुलसी, मिहिर से पूछेगी कि वह त्योहार वाले दिन घर क्यों नहीं आया।
तुलसी, मिहिर को धमकी देगी
इस दौरान, नोइना, मिहिर की सच्ची दोस्त बनने की कोशिश करेगी। तुलसी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। तुलसी, मिहिर से पूछेगी कि उसने ऑफिस में पूजा क्यों की और घर क्यों नहीं आया। मिहिर, इस दौरान तुलसी को डाँटेगा। ऐसे में, तुलसी, मिहिर को धमकी भी देगी।
तुलसी, मिहिर से कहेगी कि अगर वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो शांति निकेतन में दशहरा पूजा कभी नहीं होगी। इसके बाद, तुलसी गुस्से में ऑफिस से चली जाएगी। तुलसी का गुस्सा देखकर, मिहिर घर आने का फैसला करेगा। इसके बाद, वह तुलसी के साथ पूजा करेगा। ऐसे में, परिधि एक बार फिर तुलसी और मिहिर के रिश्ते पर वार करेगी।
Next Story





