मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करवाचौथ पर 'तुलसी' को छोड़ मिहिर करेगा नॉयना संग पार्टी

Sarita
9 Oct 2025 11:18 AM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करवाचौथ पर तुलसी को छोड़ मिहिर करेगा नॉयना संग पार्टी
x
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी के शो, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में तुलसी की बेटी परिधि ही उसकी दुश्मन बन गई है। परिधि ने अपने माता-पिता को अलग करने की कसम खा ली है। इस बीच, नोयना हर कीमत पर मिहिर को अपना बनाने की ठान लेती है।
"क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के आने वाले एपिसोड में, परिधि, तुलसी को एक कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए कैंची से उसकी साड़ी काट देती है। कार्यक्रम में तुलसी और मिहिर को साथ देखकर, नोयना का खून खौल उठता है। मिहिर कार्यक्रम में तुलसी की तारीफ़ करता है।इसके बाद नोयना घर लौटती है और आँसू बहाती है। वह अपनी बहन से कहती है कि अगर उसे मिहिर नहीं मिला, तो वह आत्महत्या कर लेगी। वह अपनी बहन से मिहिर को किसी भी तरह से अपने पास लाने के लिए कहेगी। इसी दौरान, नोयना को पता चलता है कि अगले दिन करवा चौथ है।
नोयना की बहन मिहिर को फ़ोन करके बताएगी कि उसका जन्मदिन है और पार्टी होने वाली है। मिहिर पार्टी के लिए राज़ी हो जाता है और नोयना बहुत खुश होती है। इस बीच, तुलसी मिहिर के लिए व्रत रखेगी। वह उसे याद दिलाएगी कि वे कैसे एक-दूसरे के लिए व्रत रखते थे। मिहिर पुराने दिनों को याद करके बहुत खुश होगा। हालाँकि, परिधि नाराज़ होगी। मिहिर, तुलसी को बताए बिना जन्मदिन की पार्टी में चला जाएगा। इस बीच, तुलसी मिहिर का इंतज़ार करेगी।
तुलसी यह जानकर बहुत दुखी होगी कि मिहिर नोयना के साथ जमकर पार्टी कर रहा है।मिहिर भी करवा चौथ का व्रत रखेगा, जिसे नोयना तोड़ने की कोशिश करेगी। अचानक, मिहिर को तुलसी की याद आएगी और वह पार्टी छोड़कर घर चला जाएगा। इससे नोयना का मूड एक बार फिर खराब हो जाएगा। परिधि मिहिर और तुलसी को साथ करवा चौथ मनाते देखकर परेशान हो जाएगी। वह एक बार फिर मिहिर और तुलसी को अलग करने की साज़िश रचेगी।
Next Story