मनोरंजन

'बिग बॉस 17' में नजर आएंगी ब्यूटी क्वीन, देंगी कड़ी टक्कर

jantaserishta.com
9 Oct 2023 12:50 PM IST
बिग बॉस 17 में नजर आएंगी ब्यूटी क्वीन, देंगी कड़ी टक्कर
x
मुंबई: पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस मनस्वी ममगई अपकमिंग कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में नजर आएंगी। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि मनस्वी बिग बॉस शो में नजर आएंगी। शो की थीम कपल बनाम सिंगल्स है, जिसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।
मनस्वी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 का खिताब जीता था और मिस वर्ल्ड 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पहले मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008 का खिताब जीता था। 2016 में, वह रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन में भारतीय राजदूत बनीं। एक्ट्रेस का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन वह चंडीगढ़ में पली बढ़ीं। उनकी मां प्रभा, उत्तराखंड से हैं।
2014 में उन्होंने प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इरोज इंटरनेशनल स्टूडियो की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अजय देवगन के साथ खलनायक मरीना की भूमिका निभाई। मनस्वी अपने 'एक्शन जैक्सन' स्टार कास्ट के साथ मशहूर भारतीय कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नजर आईं। उन्हें आखिरी बार काजोल अभिनीत 'द ट्रायल' में देखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story