
x
BB19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के खेल और उनका असली रंग सामने आ रहा है। टीवी, बॉलीवुड और मशहूर यूट्यूबर्स की एंट्री ने शो को और रोमांचक बना दिया है। अब हर दर्शक वीकेंड का वार बेसब्री से देखने के लिए तैयार है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। सलमान खान इस दौरान कुछ घरवालों पर गाज गिराएंगे और कुछ की जमकर तारीफ भी करेंगे।
शो के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान सीधे घरवालों के सामने होंगे और पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा पेश करेंगे। इस दौरान सलमान तान्या मित्तल की काफी तारीफ करेंगे। सलमान घरवालों को बताएंगे कि तान्या ने अपने खेल से सबसे ज्यादा एंटरटेन किया है और लोगों का दिल जीतने में वह सफल रही हैं। उनका यह प्रदर्शन शो को और भी मजेदार बना रहा है।
वहीं, घर के कुछ सदस्यों पर सलमान खान जमकर बरसेंगे। बसीर अली को सलमान उनके असली चेहरे का एहसास कराएंगे। इसके अलावा अमाल मलिक को भी फटकार लगेगी, लेकिन इस बीच उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज भी रखा गया है। शो पर सलमान अमाल की गर्लफ्रेंड को बुलाते हैं, जिसे देखकर अमाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस पूरे प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है।
बिग बॉस 19 में हुए इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री
इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली है। इनमें शामिल हैं:
फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी और मृदुल।
TagsBB19 Weekend Ka Vaarसलमान खानतान्या मित्तलतारीफBB19 Weekend Ka VaarSalman KhanTanya Mittalpraise जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





