मनोरंजन

BB Ott 3: शिवानी कुमारी पॉलोमी दास के कपड़े देखकर असहज हो गई

Apurva Srivastav
25 Jun 2024 5:02 AM GMT
BB Ott 3: शिवानी कुमारी पॉलोमी दास के कपड़े देखकर असहज हो गई
x
Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अलग-अलग जगहों के लोग एक छत के नीचे होने से माहौल इंट्रेस्टिंग (INTERSTING) बन गया है। रीसेंट एपिसोड में यूपी के छोटे से गांव की शिवानी कुमारी पॉलोमी दास के कपड़े देखकर असहज हो गईं। उन्होंने पॉलोमी के डीप नेक को देखकर हैरानी जताई और कुछ कहा वो कैमरे में कैद हो गया। शिवानी बोलीं कि ये लोग हाई-फाई हैं और वह ऐसे कपड़े नहीं पहन सकतीं।
कपड़ों पर हैरान हुईं शिवानी- Shivani was surprised by the clothes
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में दर्शकों का इंट्रेस्ट बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते शिवानी कुमारी और नीरज गोयत नॉमिनेटेड (NO0MINATED) हैं। शिवानी यूपी के दर्शकों की फेवरिट हैं। वहीं वह इंडस्ट्री के लोगों के साथ वक्त बिता रही हैं और उनके रहन-सहन से थोड़ी शॉक्ड हैं। वह पॉलोमी के कपड़ों पर पहले भी चौंक चुकी हैं। अब रीसेंट एपिसोड में पॉलोमी ने ब्लैक कलर की लो कट ड्रेस पहनी तो शिवानी की असहजता कैमरे में कैद हो गई।
शिवानी को पॉलोमी लगीं हाई-फाई- Shivani finds Paulomi high-fi
पालोमी को देखकर शिवानी ने खुद को देखा और बोलीं, कैसे इतने बड़े गले के कपड़े पहन लेते हैं, यहां तो थोड़ा सा भी नीचे हो तो नहीं चलता। ये लोग हाई-फाई हैं। शिवानी ने इंस्टाग्राम (INSTAGRAM) पर पॉलोमी के चेक करके भी हैरानी जताई थी। कहा था कि वह हमेशा बिकीनी ही पहनती हैं।
शिवानी को रणवीर ने कहा बदतमीज- Ranveer calls Shivani rude
शिवानी की भिड़ंत रणवीर शौरी से भी हो चुकी है। बर्तनों में नॉन वेज (NON-VEG) लगा होने पर
शिवानी गुस्से में
आ गईं। वह रणवीर से बोलीं, ये ऐसे बर्तन माजे जात हैं। आप या तो बर्तन मांजो ना, मांजो तो अच्छे से मांजो। ये देख लेयो मुर्गा लगो है। रणवीर बोले, का लगो है? शिवानी बोलीं- जो बनाओ थो तुमने। चिकन। रणवीर बोले, मटन था। रणवीर बोले, मैंने नहीं धोया है, मुझसे तमीज से बात करो। धीमी आवाज में बात करो। रणवीर शिवानी से बोलते हैं कि उनकी आवाज ही गलत है। साथ ही शिवानी को बदमीज भी कहा।
Next Story