मनोरंजन

Badshah: पहलगाम में हुए क्रूर हमले को देखकर टूटा बादशाह का दिल, रैपर ने टाला म्यूजिक लॉन्च

Sarita
24 April 2025 12:19 PM IST
Badshah: पहलगाम में हुए क्रूर हमले को देखकर टूटा बादशाह का दिल, रैपर ने टाला म्यूजिक लॉन्च
x
Badshah: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इस त्रासदी का असर अब मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिल रहा है। मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस हमले पर अपनी गहरी संवेदना जताते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस दुखद घड़ी में देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपनी आने वाली म्यूजिक रिलीज को टाल दिया है।
हमले से टूटा बादशाह Badshah का दिल
बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में नागरिकों पर हुए इस क्रूर हमले से उनका दिल टूट गया है।
बादशाह Badshah की पोस्ट
उन्होंने कहा, 'हम इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी संवेदना के साथ खड़े हैं। इस दुखद क्षति का सम्मान और स्वीकार करते हुए, हमने अपनी रिलीज को फिलहाल टालने का फैसला किया है। आज हम उन लोगों की याद में रुकते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, और इस दुख को एकता और करुणा के साथ महसूस करते हैं।' मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया, जिससे पूरे देश में गुस्से की लहर है। बादशाह के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी ने भी इस हमले की निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युद्ध की मांग की।
Next Story