
x
Baaghi 4 : टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू स्टारर बागी 4 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए दो दिन हो चुके हैं। 5 सितंबर को रिलीज़ हुई इस हाई बजट फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। लगभग 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को भले ही बड़े पैमाने पर लॉन्च किया गया हो, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं।
2016 में रिलीज़ हुई पहली बागी फिल्म ने टाइगर श्रॉफ को एक एक्शन हीरो के तौर पर नई पहचान दिलाई। इसके बाद बागी 2 और बागी 3 ने भी ठीक-ठाक कारोबार किया। लेकिन बागी 4 Baaghi 4 थोड़ी कमज़ोर साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ वाले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन दूसरे दिन यह घटकर सिर्फ़ 9 करोड़ रह गया।
शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर छुट्टी होने के बावजूद फिल्म को ज़्यादा फ़ायदा नहीं मिल सका। फिलहाल दो दिनों की कुल कमाई लगभग 21 करोड़ रुपये रही है। यानी शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन आगे की राह आसान नहीं दिख रही है। अब दर्शकों की निगाहें रविवार (7 सितंबर) की कमाई पर टिकी हैं, जब दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों की प्रतिक्रिया और समीक्षकों की राय रही। समीक्षकों ने इसे 1 से 3 स्टार के बीच ही रेटिंग दी है। नेगेटिव रिव्यूज़ का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ़ दिखाई दिया। इसके बावजूद टाइगर श्रॉफ के फैन्स सिनेमाघरों तक पहुँच रहे हैं। आपको बता दें, बागी 4 का रनटाइम 2 घंटे 37 मिनट है और इसे देशभर में 2700 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है।
कहानी की बात करें तो टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में रॉनी का किरदार निभाया है, जो सात महीने कोमा में रहने के बाद होश में आता है। उसकी प्रेमिका अलीशा (हरनाज़ संधू) की मौत उसे अंदर से तोड़ देती है। बाद में पता चलता है कि अलीशा उसकी हकीकत नहीं, बल्कि एक भ्रम थी। यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है जब संजय दत्त चाको के किरदार में एंट्री करते हैं। वहीं, सोनम बाजवा भी दमदार एक्शन करती नज़र आती हैं, जो फिल्म में एक मसालेदार ट्विस्ट जोड़ता है।
Next Story





