
x
Baaghi 4 Box Office: 5 सितंबर को टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 अपने मुकाबले के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस दिन सिर्फ बागी 4 ही नहीं बल्कि कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में कदम रखा है। लेकिन टाइगर की टक्कर दूसरी फिल्मों के साथ-साथ खुद से भी है। एक तरफ बागी 4 को टाइगर का शानदार कमबैक माना जा रहा है, लोग उनके एक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बागी 4 Baaghi 4 पहले दिन की कमाई के मामले में इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों से पीछे रह गई है।
बागी एक हिट फ्रेंचाइजी साबित हुई है। इसके पहले दो पार्ट सुपरहिट रहे हैं। हालांकि तीसरा पार्ट बड़ा धमाका नहीं कर पाया, लेकिन वो भी हिट कैटेगरी में शामिल है। अब बागी 4 Baaghi 4 आ गई है, जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के सिंहासन पर हैं, जो अपने डरावने और खतरनाक अंदाज से लोगों को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। 'बागी 4' Baaghi 4 पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है
'बागी 4' ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालाँकि, एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 12-14 करोड़ की कमाई करेगी। 200 करोड़ के बजट में बनी टाइगर की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। समीक्षकों का मानना है कि फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए कमाई की गति बढ़ानी होगी।
लेकिन अगर 'बागी 2' और 'बागी 4' Baaghi 4 की बात करें, तो इनकी पहले दिन की कमाई 'बागी 4' से काफी बेहतर रही। 'बागी 4' के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली दो फ़िल्में थीं। 'बागी 2' साल 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 25 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके मेकर्स को खुश कर दिया था। वहीं, साल 2020 में आई बागी 3 ने भी पहले दिन मेकर्स को निराश नहीं किया। बागी 3 ने ओपनिंग डे पर 17.50 करोड़ का बिजनेस किया।
हालांकि, शनिवार और रविवार को बागी 4 Baaghi 4 की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा के अलावा सौरभ सचदेव, उपेंद्र लिमये, श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। ए. हर्ष के निर्देशन में बनी बागी 4 Baaghi 4 का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को दो दिन की छुट्टी का फायदा मिल सकता है, लेकिन बड़ी चुनौती सोमवार से शुरू होगी।
Next Story





