
x
मुंबई: बॉलीवुड स्टार और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के होस्ट सलमान खान ने ऑडियंस को स्मार्ट बनाने का क्रेडिट इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो को दिया है। सलमान ने कहा कि ऑडियंस शो के ड्रामा, फाइट्स और एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लेते हैं, वहीं वे वास्तविक भावनाओं और दिखावे के बीच के अंतर को अच्छे से समझते है। सलमान ने कहा, "बिग बॉस ने दर्शकों को स्मार्ट बना दिया है!" उन्होंने आगे कहा, "बिग बॉस पूरी तरह से रियल है - अच्छा या बुरा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसका फैसला दर्शकों को करना है।"
उन्होंने कहा, “शो में बने रहने के लिए आपको 100 प्रतिशत रियल होना होगा। ऑडियंस ड्रामा और फाइट को एन्जॉय करते हैं, लेकिन फेक लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी समझदार हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक पुरसवानी पहली महिला कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पुनीत सुपरस्टार पहले कंटेस्टेंट थे, जिन्हें ग्रैंड प्रीमियर के कुछ घंटों बाद बाहर कर दिया गया था। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





