मनोरंजन

कोरोना नेगेटिव होते ही तमन्ना भाटिया ने सबसे पहले किया ये...देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
17 Oct 2020 5:45 PM IST
कोरोना नेगेटिव होते ही तमन्ना भाटिया ने सबसे पहले  किया ये...देखें VIDEO
x
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में कोरोना संकर्मित हुई थीं, लेकिन अब वह ठीक होकर घर वापस आ गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साउथफिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में कोरोना संकर्मित हुई थीं, लेकिन अब वह ठीक होकर घर वापस आ गई है। तमन्ना ने घर आकर बिना समय गवाए वर्कआउट करना शुरु कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए तमन्ना यह भी बता रही हैं कि इस बीमारी से ठीक होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चीज है खुद को हेल्दी बनाना।

अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे वापस अपनी मजबूती बनाने के लिए बच्चे की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन वर्कआउट उतना ही करें जितना आपका शरीर बर्दाश्त कर सकें।" तमन्ना भाटिया के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म बोले चूड़ियां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। 'बाहुबली सीरीज' में उनके अवंतिका के अवतार को काफी पसंद भी किया गया था।


Next Story