मनोरंजन

Aryan Khan :शाहरुख के लाडले आर्यन का धमाका, इस दिन आएगा प्रीव्यू

Sarita
17 Aug 2025 12:31 PM IST
Aryan Khan :शाहरुख के लाडले आर्यन का धमाका,  इस दिन आएगा प्रीव्यू
x
Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन इस समय सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आने वाली सीरीज़ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड'। जिसके साथ वह बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने बेटे के लिए एक्स पर फैन्स के साथ एक खास सवाल-जवाब सेशन किया था। जिस पर उन्होंने आर्यन की सीरीज़ के बारे में काफी जानकारी दी। अब इस सीरीज़ की पहली झलक सामने आ गई है। जहाँ वह शाहरुख खान के अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
1 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' के टाइटल ट्रैक से होती है। फिर शाहरुख की आवाज़ आती है- एक लड़की थी दीवानी सी, एक लड़के पर वो मरती थी। इसके साथ ही आर्यन की एक झलक देखने को मिलती है। जिसे देखकर शुरुआत में लगता है कि शाहरुख ही स्क्रीन पर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है...
आर्यन का शाहरुख 2.0 वर्जन
आर्यन खान की सीरीज़ के पहले लुक में कई एक्टर्स की झलक देखने को मिलती है। जिसके बाद रोमांटिक कहानी के बीच आर्यन खान की एंट्री होती है। जो कहानी में एक दमदार ट्विस्ट लाते नजर आ रहे हैं। लेकिन उससे भी खास बात ये है कि वो अपने पिता शाहरुख खान के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं- थोड़ा ज्यादा हो गया क्या? आदत डाल लो, क्योंकि मेरा शो भी थोड़ा ज्यादा है। दरअसल, बेटा एक्टिंग तो कर रहा है, लेकिन आवाज शाहरुख खान की है। दरअसल, उनकी सीरीज में बॉलीवुड की कहानी दिखाई जाएगी।
इस दौरान बॉबी देओल, मोना सिंह भी नजर आ रहे हैं। अब मैं भी वही करूंगा, ढेर सारा प्यार और थोड़ी जंग। इस सीरीज में हंसी-मजाक के साथ-साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। ये पहली झलक से ही साफ हो गया है। आखिर में आर्यन कहते हैं- क्योंकि पिक्चर तो सालों से पेंडिंग है, लेकिन शो अब शुरू होगा। आर्यन इस सीरीज का निर्देशन ही नहीं, बल्कि वो इसके लेखक भी हैं। जिसका प्रीव्यू 20 अगस्त को आएगा। आप इस फर्स्ट लुक को नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं। फिलहाल, इस फर्स्ट लुक को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि- ये तो बिल्कुल शाहरुख खान हैं। तो कुछ कहते हैं- शाहरुख खान का यंगर वर्जन। यहाँ तक कि उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। शाहरुख ने भी इसे एक्स पर शेयर किया है। वे लिखते हैं- "आपने यही माँगा था और नेटफ्लिक्स ने पूरा कर दिया, क्या ये थोड़ा ज़्यादा नहीं है?"
Next Story