मनोरंजन

Aruna Irani: जानिए अरुणा ईरानी के बारे के दिलचस्प किस्से

Sarita
18 Aug 2025 9:15 AM IST
Aruna Irani:  जानिए अरुणा ईरानी के बारे के दिलचस्प किस्से
x
Aruna Irani: अरुणा ईरानी Aruna Irani ने अपनी मेहनत और अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इंडस्ट्री में एक मिसाल कायम की। अरुणा ईरानी का आज 18 अगस्त को 79वां जन्मदिन है। अरुणा ने नौ साल की उम्र में फिल्म 'गंगा जमुना' (1961) से अपने करियर की शुरुआत की। 1960-70 के दशक में विलेन से लेकर सपोर्टिंग रोल्स तक में छाई रहीं। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और कई हिट सीरियल्स बनाए। जानिए अरुणा के बारे में दिलचस्प बातें
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानीAruna Irani का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता फरीदुन ईरानी एक नाटक मंडली चलाते थे और मां सगुना अभिनेत्री थीं। कथित तौर पर अरुणा ईरानी ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई। उन्होंने लीड रोल, चरित्र भूमिकाएं और खलनायिका के किरदार निभाए, खासकर फिल्म 'बेटा' में उनकी खलनायिका की भूमिका को बहुत सराहा गया। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों जैसे धर्मेंद्र, राज कपूर और महमूद के साथ काम किया। महमूद के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों ने उनके करियर को प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें दो साल तक काम नहीं मिला। हालांकि, फिल्म 'बॉबी' ने उनके करियर को फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' में अरुणा ईरानी ने एक छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के तौलिये में बाहर आना था। अरुणा को इस सीन में उनके साथ काम करना था, लेकिन वह शरमा गईं और शुरू में सीन करने से मना कर दिया। बाद में, निर्देशक राज कपूर ने उन्हें समझाया कि सीन में कुछ गलत नहीं है और वह इसे सहजता से कर सकती हैं। आखिरकार, अरुणा मान गईं और सीन पूरा हुआ। बाद में ऋषि कपूर ने मजाक में उनसे पूछा, "मैं तो बिना कपड़ों के था, आप क्यों शरमा रही थीं?" इस पर अरुणा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें शर्मिंदगी हो रही थी।
अरुणा ने नौ साल की उम्र में फिल्म 'गंगा जमुना' से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। एक दिन वह अपने पिता के साथ स्टूडियो गई थीं, जहां दिलीप कुमार ने उन्हें देखा और पूछा, 'लड़की, डायलॉग बोल सकती हो?' अरुणा ने हां कहा और डायलॉग बोला। दिलीप कुमार को उनका अंदाज पसंद आया और उन्होंने अरुणा को फिल्म में एक छोटा रोल दे दिया। यह उनके करियर का पहला कदम था।
अरुणा ने 1990 में 40 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक कुकू कोहली से शादी की। कुकू पहले से शादीशुदा थे और उनकी बेटियां थीं, जिसके बारे में अरुणा को बाद में पता चला। उन्होंने अपनी शादी को कई साल तक छुपाए रखा, क्योंकि वह किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थीं। अरुणा ने बच्चे न करने का फैसला लिया, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे जटिल पारिवारिक स्थिति में परेशानी झेलें। उन्होंने यह भी कहा कि वह काम से दूर नहीं होना चाहती थीं, इसलिए मां बनने का विचार छोड़ दिया।
अरुणा ईरानी आखिरी बार फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आई थीं। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरुणा के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, पार्थ समथान और खुशाली कुमार ने अभिनय किया था। यह फिल्म 2023 की बंगाली फिल्म 'लव मैरिज' का रीमेक है।
Next Story